ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, SHO को 2.87 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
घेराबंदी और बरामदगी
ACB मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई ने ये एक्शन लिया है, आरोपी थानाधिकारी प्रवीण चारण एक निजी वाहन से रिश्वत की राशि लेकर यात्रा कर रहे थे। ACB टीम ने पीछा करते हुए निम्बाहेड़ा हाईवे स्थित नरसिंहपुरा टोल नाके पर गाड़ी रुकवाकर चेकिंग के दौरान 2,87,150 रुपए कैश बरामद हुए। Rajasthan News
मांगी गई थी रिश्वत?
ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, धौलापानी थाने में दर्ज एक बलात्कार के केस में मदद करने के लिए सौदेबाजी की गई थी। आरोपी थानाधिकारी ने परिवादी को विश्वास दिलाया कि वह मामले में उसके साथ मारपीट नहीं करेगा और उसके पिता को इस केस में नहीं फंसाएगा। इसके बदले में लाखों रुपयों की मांग की गई थी। Rajasthan News
सरकारी क्वार्टर पर छापा
थानाधिकारी को हिरासत में लेने के बाद ACB की टीम उनके धौलापानी स्थित सरकारी आवास (क्वार्टर) पर पहुंची। बता दें कि क्वार्टर की तलाशी के दौरान टीम को 87,900 रुपए और नकद मिले। इस पूरी कार्रवाई में अब तक करीब 3.75 लाख रुपए के आसपास की राशि सामने आ चुकी है। Rajasthan News
कानूनी कार्रवाई जारी
ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में डिप्टी रत्नसिंह राजपुरोहित की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के बारें में जांच की जा रही है।
