हरियाणा के CM का बड़ा एक्शन ! मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा के CM का बड़ा एक्शन ! मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने सिरसा में हुई ग्रीवेंस मीटिंग में बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO भागीरथ को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उन पर दूध कथित तौर पर बिना किसी प्रक्रिया के रिजेक्ट करने का आरोप था।

मिली जानकारी के अनुसार गांव करीवाला निवासी भूपेंद्र सिंह ने सिरसा मिल्क प्लांट से जुड़ी शिकायत रखी। शिकायत के अनुसार, अगस्त 2025 में BMC करीवाला से प्लांट ने दूध लिया था। बाद में दूध में कास्टिक की मात्रा अधिक बताकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। BMC प्रधान निशान सिंह ने प्लांट के CEO से बात की तो उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि BMC का दूध पास नहीं किया जाता। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि दूध वापस करने के बजाय उसे ड्रेन करवा दिया गया। शिकायतकर्ता ने अन्य BMC सेंटरों के दूध से जुड़े मामले भी उठाए। इस पर CM ने मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO भागीरथ को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News