हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! क्लर्कों को मिलेगा अब 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ

 | 
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! क्लर्कों को मिलेगा अब 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के क्लर्कों के लिए सरकार ने बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत अब क्लर्कों को 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलने वाला है। 

हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 30 जून 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए क्लर्कों के वेतन संबंधी प्रावधानों में बड़ा संशोधन किया है। यह फैसला लंबे समय से उठाई जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे राज्य के हजारों क्लर्कों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्या हैं नए आदेश की मुख्य बातें ?

वर्ष 2020 से पहले नियुक्त सभी वरिष्ठ क्लर्कों को 3 अतिरिक्त (Additional) Increment दिए जाएंगे।

वर्ष 2020 बैच के क्लर्कों को 2 अतिरिक्त Increment का लाभ मिलेगा।

सभी पात्र क्लर्कों का वेतन उनके वर्तमान Pay Level/ACP Level के अनुसार HCS (Pay) Rules, 2016 के तहत दोबारा निर्धारित (Re-fix) किया जाएगा।

पहले 27 वर्ष की सेवा पूरी होने पर मिलने वाले अतिरिक्त Increment को नई व्यवस्था के अनुसार Retrospectively Adjust किया जाएगा, ताकि किसी कर्मचारी को नुकसान न हो।

यह निर्णय हजारों क्लर्कों के वेतन, भविष्य की वार्षिक वेतनवृद्धि, ACP तथा सेवानिवृत्ति लाभों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान !

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News