EV खरीदने वालों के लिए बड़ा ऐलान, ई-स्कूटर पर मिलेगी 30,000 रुपये तक की सब्सिडी
Udaipur Times, Delhi EV Policy 2026 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV पॉलिसी 2026 (Delhi EV Policy 2026) लागू कर दी है। इसके तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले पात्र खरीदारों को पहले साल 30,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी 100 फीसदी छूट दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए EV सब्सिडी पोर्टल भी शुरू किया है, जहां घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।
पहले साल मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
नई नीति के अनुसार पहले वर्ष इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। दूसरे साल यह रकम 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये रह जाएगी। इसलिए सरकार ने इच्छुक खरीदारों को पहले साल ही वाहन खरीदने की सलाह दी है।
कौन उठा सकता है लाभ?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वाहन का दिल्ली में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
पात्र वाहन ही योजना के तहत सब्सिडी के लिए मान्य होंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
आधार कार्ड
वोटर आईडी
बैंक पासबुक का पहला पेज या कैंसिल चेक
पैन कार्ड और GSTIN (जहां लागू हो)
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
EV सब्सिडी पोर्टल पर जाएं।
'Apply for Subsidy' विकल्प पर क्लिक करें।
वाहन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक दर्ज करें।
RC से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें।
बैंक विवरण भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन संख्या मिल जाएगी, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा।
सरकार के अनुसार, आवेदन स्वीकृत होने के बाद 60 दिनों के भीतर आधार-प्रमाणित DBT के जरिए सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
