हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! छात्रों को मिलेगी फ्री बस सुविधा, जाने सभी नियम ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 'विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा' योजना चलाई गई है।
यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू है। पहली से 12वीं कक्षा के वे सभी विद्यार्थी इस योजना के पात्र हैं, जिनका घर स्कूल से 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है। हालांकि, इसमें एक शर्त यह भी है कि विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल योजना और विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना में से किसी एक को चुनना है। यानी, जो इस योजना में शामिल होता है, उसे निःशुल्क साइकिल नहीं दी जाती है।
यह है नियम
यदि किसी रूट पर विद्यार्थियों की संख्या 20 या उससे अधिक है, तो विद्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों को प्राथमिकता दी जाती है। रोडवेज की बस उपलब्ध न होने या विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर, स्कूल प्रबंधन समिति ई-रिक्शा, वैन, या अन्य छोटे वाहनों का प्रबंध कर सकती है।
ऐसे कर सकते हैं शिकायत
विद्यार्थियों को स्कूल शुरू होने से 10 मिनट पहले मुख्य द्वार पर छोड़ना होगा। किसी भी असुविधा या सुरक्षा संबंधी शिकायत के लिए वाहन के अंदर और बाहर जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल के नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। विद्यार्थी इनके जरिए शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।