हरियाणा में पोल्ट्री फार्म को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान ! जल्द बनेगी डेवलपमेंट पॉलिसी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

 | 
हरियाणा में पोल्ट्री फार्म को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान ! जल्द बनेगी डेवलपमेंट पॉलिसी, युवाओं को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पोल्ट्री फार्म को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

श्री राणा से आज चंडीगढ़ में पोल्ट्री फैडरेशन ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आया हुआ था। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे।

पशु पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि , बागवानी तथा मत्स्य पालन के साथ -साथ पोल्ट्री फार्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों को अधिक आमदनी हो सके। उन्होंने पोल्ट्री फार्म चलाने के लिए बनाए गए नियमों का सरलीकरण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित करने का विजन रखा है , इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा को "विकसित-हरियाणा" बनाने के लिए किसानों की खातिर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतार रहे हैं।

श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पोल्ट्री फार्म को हर हाल में बढ़ावा देगी , इसके लिए बेशक नियमों में बदलाव करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए पोल्ट्री डेवलपमेंट पॉलिसी भी बनाई जा सकती है। उन्होंने पोल्ट्री फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य में पोल्ट्री फार्म चलाने में किसी को भी दिक्क्त नहीं आने दी जाएगी , बल्कि उनके व्यवसाय को सुविधाजनक बनाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News