हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका ! महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 15 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई महिला कांग्रेस की काइट प्रतियोगिता का विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा की बेटियों के अपमान के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोनीपत की पूर्व जिला प्रधान राजेश चौधरी और सोनीपत हलका प्रधान कृष्णा प्रजापत ने भी अल्का मलिक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉडिनेटर दीपिका राव ने अपने पद से इस्तीफा देकर इसकी शुरूआत की थी। जो अब रेवाड़ी से सोनीपत तक पहुंच गई है। Haryana News
परिवार की मेहमान
जानकारी के मुताबिक रेखा मलिक का गांधी परिवार से सीधा जुड़ाव है। उन्होंने मदीना में हुए शादी समारोह में आए राहुल गांधी का स्वागत किया था। Haryana News रेखा मलिक राहुल गांधी के निमंत्रण पर सोनिया के घर लंच करने गए प्रतिनिधि मंडल की भी सदस्य रही। खबरों के अनुसार इस दौरान उनकी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हुई थी। जिससे रेखा मलिक प्रदेश कांग्रेस में चर्चा का विषय रही हैं।