हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका ! विधायक के बेटे BJP में करेंगे जॉइनिंग
Udaipur Times, Haryana news: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले नूंह क्षेत्र में BJP सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शनिवार को नूंह के पुन्हाना हलके में रैली रखी गई है। इस रैली में मंच पर पुन्हाना से कांग्रेस MLA मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान भाजपा में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिग के बाद से ही मोहम्मद इलियास BJP के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वह मनोहरलाल खट्टर व CM सैनी से मुलाकात कर चुके हैं। जिसके चलते कांग्रेस उन्हें सस्पेंड कर चुकी है। हालांकि अपनी सस्पेंशन पर इलियास ने कहा था-जब पकी पकाई खीर मिल रही है तो इस्तीफे की क्या जरूरत?
CM सैनी शुक्रवार व शनिवार को दो दिन के गुरुग्राम-नूंह दौरे पर हैं। शनिवार को जहां CM गुरुग्राम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों से मिलेंगे, वहीं ग्रीवेंस कमेटी की बैठक भी लेंगे। उसके बाद नूंह के पुन्हाना में पहुंचेंगे। इस दौरान पुन्हाना-मेवात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे पुन्हाना में रैली होगी।
जानकारी के मुताबिक, पुन्हाना में CM की रैली में कांग्रेस के विधायक मोहम्मद इलियास भी नजर आ सकते हैं। उनके सहयोगियों ने बताया कि अगर विधायक की तबीयत ठीक रहेगी तो वह जरूर आएंगे। वहीं, उनके बेटे जावेद खान ने कहा कि मेरा भाजपा में शामिल होने में कोई दो राय नहीं है। जावेद खान खुद CM के कार्यक्रम के लिए लोगों को न्योता देते घूम रहे हैं।
जैसा की बताया जा रहा है कि जावेद खान पेशे से एडवोकेट हैं। पहले वो कांग्रेस के साथ रहे। फिर भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में अप्रैल 2022 में जजपा का दामन थाम लिया। दुष्यंत चौटाला के साथ नजर आए। उन्हें जजपा का नूंह जिलाध्यक्ष बनाया गया। जब हरियाणा में कांग्रेस की हवा बनती दिखी तो कांग्रेस की रैली में पहुंच गए। अब भाजपा में जाने की तैयारी है।
