हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक के पति ने CM की अध्यक्षता में BJP की जॉइन

 | 
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक के पति ने CM की अध्यक्षता में BJP की जॉइन

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को हरियाणा में साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल ने BJP जॉइन कर ली। मिली जानकारी के अनुसार CM सैनी ने व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी जॉइनिंग कराई है। विधायक रेनू बाला खुद वहाँ मौजूद नहीं रहीं। हालांकि, पिछले कई दिनों से वे खुद CM के इस कार्यक्रम के लिए न्योता देने के लिए सभाएं कर रहीं थी।

BJP का पटका पहने के बाद इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा- कांग्रेस में विकास की नहीं कुर्सी की राजनीति थी। BJP में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। Haryana News

दो बार की विधायक रेनू बाला का नाम राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों में था। पार्टी उन्हें सस्पेंड कर चुकी है। उसके बाद से वो सरकारी कार्यक्रमों में BJP नेताओं के साथ नजर आ रही हैं। Haryana News

MLA के पति ऋषिपाल पेश से इंजीनियर हैं। वो विधायक पत्नी की सियासी गतिविधियां भी संभालते हैं। Haryana News

ऋषिपाल ने कहा कि कांग्रेस ने रेनू बाला को केवल निलंबित किया है, निष्कासित नहीं। रेनू कांग्रेस के आधिकारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखेंगी, लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान कांग्रेस से ही जुड़ी रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News