हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका ! विधायक के बेटे ने जॉइन की BJP और कर दिया बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में BJP को जॉइन कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नूंह में आयोजित 'विकास संकल्प रैली' के दौरान CM सैनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि, विधायक मोहम्मद इलियास खुद इस रैली में शामिल नहीं हुए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार मार्च में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान मोहम्मद इलियास पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद मोहम्मद इलियास ने CM से मुलाकात भी की थी। Haryana News
जावेद खान ने कहा- मेरे पिता मोहम्मद इलियास कुछ प्रॉब्लम के कारण नहीं आए। CM सैनी कह दें तो वह आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
