iPhone खरीदारों को बड़ा झटका ! कंपनी ने इन सभी मॉडल की बढ़ाई कीमत, देखें नई रेट लिस्ट

 | 
iPhone खरीदारों को बड़ा झटका ! कंपनी ने इन सभी मॉडल की बढ़ाई कीमत, देखें नई रेट लिस्ट 

Udaipur Times, New Delhi : एपल ने भारत में iPhone खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने नई iPhone 18 प्रो सीरीज पेश करने के साथ ही पुराने iPhone मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बढ़ोतरी iPhone एयर में हुई है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 से बढ़ाकर 1,49,900 कर दी गई है। पिछले साल 82,900 में लॉन्च हुआ iPhone 17 एक झटके में 17 हजार महंगा हो गया है।

कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। खास बात यह है कि आमतौर पर नई iPhone सीरीज आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होते रहे हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ है। इस बढ़ोतरी को वैश्विक स्तर पर रैम और मेमोरी की बढ़ती लागत से जोड़ा जा रहा है।

17 प्रो और प्रो मैक्स स्टोर से हटाए: नए फोन लॉन्च की घोषणा के साथ ही एपल ने iPhone 17 प्रो और iPhone 17 प्रो मैक्स को आधिकारिक स्टोर से हटा दिया है।

पुराने iPhone 30 हजार रुपए तक महंगे

iPhone      अब तक दाम    नए दाम बढ़ोतरी  (रु.) 

17 (256जीबी) 82,900- 99,900- 17,000
17 (512जीबी) 1,02,900- 1,24,900- 22,000
एयर (256जीबी) 1,19,900- 1,49,900- 30,000
17E (256जीबी) 64,900- 79,900- 15,000
17E(512जीबी) 84,900- 1,04,900- 20,000
16 (128जीबी) 69,900- 89,900- 20,000

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News