मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, इतने रुपये बढ़ेगें फोन के दाम

 | 
मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, इतने रुपये बढ़ेगें फोन के दाम 

Udaipur Times, Mobile Price Hike : मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आज अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने के पहले हफ्ते से सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, शाओमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन महंगे होंगे। जानकारी के मुताबिक, कंपोनेंट की बढ़ती कॉस्ट के कारण कंपनियां अपने हैंडसेट्स के दाम 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ाएंगी। 

1. सैमसंग: A और F सीरीज के बजट फोन महंगे होंगे

जानकारी के अनुसार, सैमसंग अपनी पॉपुलर A और F सीरीज के बजट और मिड-रेंज फोन्स की कीमतें बढ़ा सकती है। इनमें गैलेक्सी A07 4G, गैलेक्सी A07 5G, गैलेक्सी F17 5G और गैलेक्सी A17 5G शामिल हैं। वैरिएंट के हिसाब से इनमें 1,000 रुपए से 3,000 रुपए तक का इजाफा देखा जा सकता है।

2. ओप्पो: A सीरीज के फोन की कीमतें बढ़ेंगी

ओप्पो अगस्त के पहले हफ्ते में अपनी लोकप्रिय A सीरीज के स्मार्टफोन के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें ओप्पो A6x 5G और ओप्पो A6 5G स्मार्टफोन शामिल हैं।

3. रियलमी: C83 और P सीरीज होंगी महंगी

रियलमी के कई मॉडल्स के दाम बढ़ने जा रहे हैं, हालांकि कुल कितने फोन प्रभावित होंगे इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं है। इसमें रियलमी C83 और P4 सीरीज के डिवाइसेज शामिल हैं।

4. रेडमी और शाओमी: फोन्स ₹2,000 तक महंगे हो सकते है, इसके अलावा शाओमी अपने बजट ब्रांड रेडमी के साथ-साथ टीवी सेगमेंट में भी कीमतें बढ़ा रहा है। रेडमी A7 4G और रेडमी A7 प्रो 4G के दाम बढ़ने की उम्मीद है। दोनों ही मॉडल में लगभग 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

5. नथिंग: 1 अगस्त से नथिंग फोन 4a के बढ़ेंगे दाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4a की कीमतों में 1 अगस्त से ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News