सोलर पैनल लगवाने वालों को बड़ा झटका! बहुत जल्द बढ़ने वाली है कीमत ?

 | 
सोलर पैनल लगवाने वालों को बड़ा झटका! बहुत जल्द बढ़ने वाली है कीमत ?

Udaipur Times, Solar Panel Price Hike: बढ़ते बिजली बिल से बचने के लिए लोग इन दिनों सोलर पैनल की ओर रुख अपना रहे हैं लेकिन आने वाले समय में सोलर पैनल लगाना महंगा हो सकता है, जिससे इन्हें लगाने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर सीधा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि लागत में इस बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण हैं।

सोलर पैनल की लागत बढ़ने का कारण क्या है?

रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, लागत बढ़ने के कई कारण हैं। उदाहरण के लिए इसका मुख्य कारण इम्पोर्टेड सोलर सेल के बजाय घरेलू सोलर सेल का इस्तेमाल करना है। इम्पोर्टेड सेल वाले मॉड्यूल की लागत लगभग 13.5 रुपये प्रति वाट है।
इसके उलट, घरेलू सेल वाले सोलर मॉड्यूल की लागत लगभग 19 रुपये प्रति वाट है।
इसके अलावा, सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे कॉपर और एल्युमीनियम की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इसका असर सोलर सिस्टम की कुल लागत पर भी पड़ सकता है।

आगे क्या होगा?

खास बात यह है कि सोलर इंस्टॉलेशन की लागत बढ़ने के बावजूद, रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) का भविष्य उज्ज्वल है। अनुमान है कि भारत के पावर मिक्स में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 2024-25 में 22% से बढ़कर 2029-30 तक 35% से अधिक हो सकती है।

लागत कितनी बढ़ सकती है?

ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 जून, 2026 से सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए ALMM (अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ़ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स) के तहत लिस्टेड कंपनियों के घरेलू सोलर सेल का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। लागत में बढ़ोतरी के संबंध में, ICRA का अनुमान है कि अगले 6 से 8 महीनों में सोलर प्रोजेक्ट्स की लागत लगभग 20% बढ़ सकती है।

क्या इसका असर सोलर पैनल लगाने वालों पर पड़ेगा?

लागत में बढ़ोतरी से सोलर सिस्टम लगाने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है। अगर आप सोलर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ़ एक कंपनी पर निर्भर न रहें।

अलग-अलग कंपनियों की दरों की तुलना ज़रूर करें। साथ ही, सिर्फ़ सोलर पैनल की कीमत न देखें  इन्वर्टर और अन्य कंपोनेंट्स की लागत पर भी विचार करें। इसके साथ ही, सस्ते या स्थानीय रूप से बने पैनल खरीदने में जल्दबाजी न करें। चूंकि सोलर पैनल को लंबे समय का निवेश माना जाता है, इसलिए सोच-समझकर फ़ैसला लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News