धूमधाम से मनाया बिग बी का जन्मदिन
महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का 72वां जन्मदिन शनिवार को शहर में उनके प्रशंसकों द्वारा शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी पर 72 फीट लंबे विभिन्न प्रकार के केक काकटकर धूमधाम से मनाया।

महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का 72वां जन्मदिन शनिवार को शहर में उनके प्रशंसकों द्वारा शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी पर 72 फीट लंबे विभिन्न प्रकार के केक काकटकर धूमधाम से मनाया।
अशोका बेकरी के विक्रम माधवानी ने बताया कि शहरवासी एंव प्रशंसक अमिताभ बच्चन के विभिन्न प्रकार के गेटअप में तैयार हो कर अशोका बेकरी पहुंचे जहाँ बच्चन द्वारा अभिनीत विभिन्न फिल्मों के गाने पर नृत्य किया। अमिताभ बच्चन के गेटअप में आने वाले प्रशंसकों को अशोका बेकरी की ओर से पुरूस्कृत किया गया।
फिल्मसिटी से जुड़े मुकेश माधवानी ने बताया कि आज ही गोपाल नामक उनके प्रंशसक के साथ उनके मुबंई स्थित उनके निवास पर बुके भिजवा कर शहरवासियेां की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।