हरियाणा फैमिली ID में बड़ा बदलाव ! नवविवाहितों को मिलेगा अब ये फायदा

 | 
हरियाणा फैमिली ID में बड़ा बदलाव ! नवविवाहितों को मिलेगा अब ये फायदा  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने फैमिली ID को बहुत बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार अब ऐसे नवविवाहित पुरुष, जो विवाह पंजीकरण के दौरान किसी कारणवश अपनी ससुराल की फैमिली ID में शामिल हो गए थे, उन्हें दोबारा उनके मूल परिवार की फैमिली ID में जोड़ा जा सकेगा। 

फैमिली ID प्राधिकरण के स्टेट को-आर्डिनेटर ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत उन लोगों की लंबे समय से चली आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा, जिनका नाम गलती से या तकनीकी कारणों से ससुराल की फैमिली ID में दर्ज हो गया था। अब वे पुनः अपने मूल परिवार के साथ फैमिली ID में जुड़ सकेंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इस सुविधा का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपने जिले के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कार्यालय में शिकायत दर्ज करवानी होगी। शिकायत फील्ड कार्डिनेटर अथवा प्रोग्रामर के माध्यम से पीपीपी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके बाद मामले की जांच कर अतिरिक्त उपायुक्त की स्वीकृति प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

नई व्यवस्था में परिवार के अन्य सदस्यों को भी ध्यान में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यदि संबंधित व्यक्ति की पत्नी और बच्चे किसी अलग फैमिली ID में दर्ज हैं, तो स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें भी उसके साथ जोड़ा जा सकेगा। Haryana News यदि पत्नी और बच्चे भी ससुराल की फैमिली ID में शामिल हैं, तो सभी सदस्यों को एक साथ उसके मूल परिवार की फैमिली ID में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News