रेलवे स्टेशनों पर दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा ठेका ?

 | 
रेलवे स्टेशनों पर दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा ठेका ?

Udaipur Times, New Delhi : रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर खानपान और दूध के छोटे स्टॉल लगाने की आवंटन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। वर्ष 2022 से चली आ रही ई-निविदा व्यवस्था को समाप्त कर अब इसे पूरी तरह ऑनलाइन बोली व्यवस्था से जोड़ दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा 3 सितंबर को जारी नए आदेश के अनुसार, अब सभी मंडलों को स्थायी छोटी खानपान इकाइयों के आवंटन के लिए यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार सामान्य छोटे खानपान स्टाल A-1, A, B और C श्रेणी के स्टेशनों पर अब ऑनलाइन बोली के जरिए ही आवंटित किए जाएंगे। वहीं, दूध के स्टॉल के लिए स्टेशन की श्रेणी की कोई बाध्यता नहीं होगी। सभी श्रेणी (ए-1 से लेकर एफ तक) के स्टेशनों पर ऑनलाइन बोली से ही मिलेंगे।

10% बयाना व सिक्योरिटी राशि जमा करना अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत बोली लगाने वाले इच्छुक व्यक्ति या फर्म को अपनी सालाना बोली राशि का 10% हिस्सा बयाना राशि के रूप में जमा करना होगा। सफल बोलीदाता को पूरे अनुबंध अवधि की कुल लाइसेंस फीस का 10% प्रतिभूति राशि के रूप में देना होगा। जमा की गई बयाना राशि को सिक्योरिटी डिपॉजिट में समायोजित कर लिया जाएगा, जबकि शेष राशि ऑनलाइन बोली समाप्त होने के 2 सप्ताह के भीतर जमा करनी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News