PM सूर्यघर बिजली योजना के नियमों में बड़ा बदलाव ! अब बिना किसी रुकावट सीधा मिलेगा 2 लाख तक का लोन

 | 
PM सूर्यघर बिजली योजना के नियमों में बड़ा बदलाव ! अब बिना किसी रुकावट सीधा मिलेगा 2 लाख तक का लोन

Udaipur Times, PM Suryaghar Bijli Yojana : PM सूर्यघर बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों और आवेदकों के लिए काम की खबर है। सरकार द्वारा सभी घरों में बिजली पहुँचाने और जरूरतमंदों को मुफ्त बिजली देने के लिए योजना चलाई जा रही है। अब PM सूर्यघर बिजली योजना के लिए बैंकों से दो लाख रुपये तक लोन लेने के लिए सिविल स्कोर की जरूरत नही रहेगी। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान इससे जुड़े कई निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर तक लक्ष्य के अनुसार सोलर रूफटॉप लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को सौर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों में अक्टूबर के अंत तक 2.5 लाख सौर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। नवंबर 2026 तक PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के सभी निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने वेंडरों को भी कार्य में तेजी लाने की हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उन्हें  ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़े सभी लंबित ऋण आवेदनों का 10 दिनों के अंदर स्वीकृत करें। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन को अनावश्यक रूप से खारिज नहीं करने व खारिज करने के कारणों की बैंक स्तर पर समीक्षा करने को कहा। जिन आवेदनों में कमी हैं, उन्हें जल्द से जल्द  दूर कर पात्र लाभार्थियों को जल्द ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने यूएलए मॉडल के तहत विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्य की जानकारी मुख्य सचिव को दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News