केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ! LPG सिलेंडर के लिए KYC कराना जरूरी, वरना कटेगा कनेक्शन
Udaipur Times, New Delhi : एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। घरेलू LPG सिलेंडर का दुरुपयोग रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन (KYC) पर कड़ा रुख अपनाया है। उपभोक्ताओं को अगर अपना कनेक्शन जारी रखना है तो उन्हें KYC करना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए निर्देश के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने तय समय-सीमा तक अपनी बायोमेट्रिक पहचान प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।
जिले में 58 गैस एजेंसियों पर करीब 9.50 लाख घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं। इसमें लगभग ढाई हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बार-बार अवसर देने के बावजूद अब तक अपनी पहचान का सत्यापन नहीं कराया है।
जानकारी के मुताबिक मंत्रालय की ओर से गैस कंपनियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि 14 सितंबर की अंतिम तिथि के बाद भी जिन उपभोक्ताओं का सत्यापन लंबित है। बिना सत्यापन वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी तो एक जुलाई से ही रोक दी गई थी। लेकिन वह अभी भी रियायती दरों पर सिलेंडर प्राप्त कर रहे थे।
सार्वजनिक धन के सही उपयोग को ध्यान में रखते हुए अब सभी कनेक्शनों से सिलेंडर की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सभी गैस कंपनियों को 15 दिन में इन नियमों को अपनी व्यवस्था में लागू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए।
कनेक्शन ऐसे दोबारा चालू हो सकेगा
मिली जानकारी के अनुसार गैस उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या कंपनी के डिजिटल पोर्टल/ऐप के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कनेक्शन चालू हो जाएगा। रियायती दर पर सिलेंडर मिलने लगेगा। इसलिए सत्यापन कराना जरूरी है।
उपभोक्ताओं से सत्यापन कराने की अपील
जानकारी के मुताबिकजो उपभोक्ता सत्यापन नहीं कराना चाहते, उन्हें कंपनी के डिजिटल मंच पर यह स्व-घोषणा करनी होगी कि वे बिना किसी सरकारी सहायता के बाजार मूल्य पर ही रिफिल लेंगे। इसके बाद उनका कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा।
गैस एजेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भारत यादव ने बताया कि KYC पूरा न होने तक ऐसे उपभोक्ताओं के LPG रिफिल का लाभ उठाने से रोक दिया गया। बाजार के निर्धारित मूल्य पर LPG रिफिल का विकल्प दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि वह सिलेंडर का सत्यापन कराएं।