हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा ! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA और DR

 | 
हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा ! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA और DR

Haryana News : हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है।

हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा 5 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है।

कब से लागू होगा नया DA?

सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

कब आएगा बढ़ा हुआ पैसा?

वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक

नवंबर 2026 के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA/DR दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2026 में होगा।

जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाएगा।

यह आदेश सातवें वेतन आयोग के वेतन और पेंशन ढांचे के अनुसार वेतन लेने वाले हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पर लागू होगा।

साथियों, महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में 3 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी निश्चित रूप से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है।

लेकिन सवाल यह भी है कि हरियाणा के HKRN और आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और अन्य सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाओं का लाभ कब मिलेगा?

सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा ! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA और DR

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News