हरियाणा में DHBVN कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, 551 नए पदों को मिली मंजूरी

 | 
हरियाणा में DHBVN कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, 551 नए पदों को मिली मंजूरी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा जारी Office Order No. 23/SE/Admn. दिनांक 02.06.2026 के अनुसार बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BODs) की बैठक में नए 33 KV सब-स्टेशनों एवं 33 KV लाइनों के संचालन और रखरखाव के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निगम द्वारा 01.04.2025 से 31.03.2026 के दौरान चालू किए गए नए 33 KV सब-स्टेशनों के लिए कुल 180 नए पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 36 SSA (Sub Station Attendant), 36 ASSA (Assistant Sub Station Attendant) तथा 108 Shift Attendant के पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से नए सब-स्टेशनों पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और कार्य संचालन में सुधार आएगा।

सर्कलवार स्वीकृत पदों में फतेहाबाद सर्कल को सर्वाधिक 45 पद, जबकि नारनौल एवं भिवानी सर्कल को 30-30 पद, सिरसा को 25 पद, रेवाड़ी, हिसार और जींद को 15-15 पद तथा पलवल को 5 पद प्रदान किए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों की विद्युत सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इसके अतिरिक्त 33 KV लाइनों के रखरखाव एवं बेहतर संचालन के लिए कुल 371 पदों को स्वीकृति/संशोधन प्रदान किया गया है। इनमें 35 Junior Engineer (JE), 56 Assistant Foreman (AFM), 112 Lineman तथा 168 Assistant Lineman (ALM) के पद शामिल हैं। यह फैसला फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने और लाइन मेंटेनेंस कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
 लाइन मेंटेनेंस स्टाफ के वितरण में सिरसा सर्कल को 59 पद, भिवानी को 53 पद, फतेहाबाद को 52 पद, जींद को 47 पद, नारनौल एवं रेवाड़ी को 46-46 पद, हिसार को 35 पद, पलवल को 13 पद, गुरुग्राम-II को 13 पद, फरीदाबाद को 7 पद तथा गुरुग्राम-I को वर्तमान में कोई अतिरिक्त पद नहीं दिया गया है।

कुल मिलाकर निगम द्वारा 180 + 371 = 551 पदों को मंजूरी देकर यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि बढ़ते विद्युत ढांचे के साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा कर्मचारियों पर कार्यभार भी कम होगा।

बिजली निगम कर्मचारियों के लिए यह आदेश निश्चित रूप से राहत एवं उत्साह का विषय है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इन पदों पर नियुक्तियां एवं समायोजन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी, जिससे निगम और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News