राजस्थान के छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी सौगात, CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया ONDC डिजिदुकान

 | 
ONGC Digidukan launched in Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 20 जून 2026 । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में ONDC डिजिदुकान एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक, व्यापार और निवेश संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कॉमर्स से सबसे बड़ा लाभ खुदरा व्यापार, परिवहन और पर्यटन को मिल रहा है। इस ओपन नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय व्यापारी आज करोड़ों डिजिटल खरीददारों तक पहुंच रहे हैं। देश के 80 प्रतिशत से अधिक मेट्रो टिकटिंग नेटवर्क का डिजिटल एकीकरण हुआ है। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिदुकान से जुड़कर हमारे किराना कारोबारी अपनी लागत घटा सकते हैं, समय बचा सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वितरकों को डिजिटल ऑर्डर और डिजिटल कलेक्शन की सुविधा मिल सकेगी। यह प्लेटफॉर्म व्यापार को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘डिजिदुकान’ प्रदेश के व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा। ONDC डिजिदुकान

उन्होंने कहा कि आज समय के साथ व्यापार की प्रकृति बदल रही है, ग्राहक डिजिटल हो रहा है, भुगतान डिजिटल हो रहा है और अब आपूर्ति भी डिजिटल हो रही है। ऐसे में हमारे छोटे व्यापारी भी डिजिटल रूप से सशक्त हों, यह समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान के व्यापारी डिजिटल क्रांति की इस पहल को पूरे उत्साह के साथ अपनाएंगे। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सदियों से व्यापार और उद्यमिता की भूमि रहा है। हमारे व्यापारियों ने देश और दुनिया में अपनी मेहनत, ईमानदारी और व्यावसायिक कौशल से अलग पहचान बनाई है। चाहे वस्त्र उद्योग हो या हस्तशिल्प, रत्न-आभूषण क्षेत्र हो या स्टार्टअप, राजस्थान के उद्यमियों ने हर क्षेत्र में अपनी उद्यमशीलता की छाप छोड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कारोबारियों अपने पारंपरिक उद्यमों में डिजिटल तकनीक को भी अपनाने का आह्वान किया। ONDC डिजिदुकान

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार व्यापार और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में व्यापारियों को समय के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने व्यापारियों से आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों को अपनाकर नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। Rajasthan News

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी संबंधित विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। ONDC डिजिदुकान
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News