हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात ! यहां बनेगी नई फोर-लेन सड़क, मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक पहुंच अब बिल्कुल आसान होने वाला है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग ने नारनौल-रामबास रोड से कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक 4 KM लंबी फोर-लेन सड़क के निर्माण के लिए 33.55 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। Haryana News
प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी
जानकारी के मुताबिक नारनौल-रामबास रोड (किमी 0.00 से 4.00) से मेडिकल कॉलेज कोरियावास तक फोर-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत की गई है और इसके लिए लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। Haryana News
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना है और इस सड़क के निर्माण से मरीजों, मेडिकल छात्रों, चिकित्सकों तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलने वाली है।
