हरियाणा रोडवेज यात्रियों को बड़ा तोहफा ! 50 नई बसों की मिली सौगात, सफर होगा बिल्कुल आसान

 | 
हरियाणा रोडवेज यात्रियों को बड़ा तोहफा ! 50 नई बसों की मिली सौगात, सफर होगा बिल्कुल आसान

Udaipur Times, Haryana news:  हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के दैनिक यात्रियों और रोडवेज विभाग के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। महेंद्रगढ़ सब डिपो परिसर में ही जल्द ही रोडवेज बसों के लिए डीजल पंप की सुविधा चालू होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वहीं सब डिपो को 50 नई बसें आंवटित की गई हैं। लंबे समय से एनओसी के अभाव में अटका यह प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरने लगा है।

इसके तहत वर्कशाप परिसर में ईंधन टैंक (फ्यूल टैंक) को जमीन में दबाने का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है की  अभी तक महेंद्रगढ़ सब डिपो की बसों को ईंधन भरवाने के लिए विशेष तौर पर नारनौल डिपो तक जाना पड़ता था।

महेंद्रगढ़ में ही इन-हाउस पंप शुरू होने से बसों का नारनौल चक्कर लगाने का झंझट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में नारनौल डिपो से ट्रांसफर होकर महेंद्रगढ़ सब डिपो को करीब 50 नई बसें आवंटित की गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में नई बसों का बेड़ा शामिल होने के बाद रोजाना डीजल की व्यवस्था करना रोडवेज प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।

इसके साथ ही वर्कशॉप में ही डीजल की सुविधा मिलने से बसें अपने निर्धारित रूटों पर समय पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण व मुख्य मार्गों पर चलने वाली बसों के परिचालन और फ्रीक्वेंसी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News