रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा ! दिवाली-छठ के लिए चलेंगी 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय रेल ने आगामी त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए 100 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश के कई व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान नई ट्रेनें चलाने के अलावा नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को आसानी से आरक्षित सीटें मिल सके। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइटों के सर्वर भी मजबूत किए गए हैं ताकि यात्रियों को जल्दी व आसानी से टिकट बुकिंग सुविधा मिल सके।