रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा ! राजस्थान से बिहार के इन रूटों पर स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें समय सारणी
Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, राजस्थान से बिहार के दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी गई है, आइए देखते है यह स्पेशल टाइन किन रूटों पर चलने वाली है।
आइए देखें समय सारणी...
कोटा–दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन!
10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शनिवार
09823 सोगरिया (कोटा) → दानापुर स्पेशल
सोगरिया (कोटा) से रात 11:10 बजे रवाना होकर
DDU – 20:00 बजे
बक्सर – 21:30 बजे
आरा – 22:30 बजे
दानापुर – 23:45 बजे
वापसी ट्रेन 09824
12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार
दानापुर से 01:15 बजे रवाना होगी।
आरा – 01:45 | बक्सर – 02:35 | DDU – 05:20 बजे
और अगले दिन 03:45 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी।
त्योहारों के सीजन में यात्रियों के लिए बड़ी राहत
कोटा से बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त विकल्प।
जोधपुर-दानापुर स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल 07.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी (जोधपुर) से 17.20 बजे खुलेगी।
वहां से 23.05 बजे जयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.40 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.36 बजे आरा रुकते हुए 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को दानापुर से 19.10 बजे खुलकर 19.50 बजे आरा, 21.10 बजे बक्सर, अगले दिन 01.45 बजे डीडीयू सहित अन्य रुकते हुए दूसरे दिन 19.30 बजे जयपुर तथा तीसरे दिन 01.30 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) पहुंचेगी