दीपावली और छठ पूजा पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा ! दिल्ली से बिहार के इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल
Udaipur Times, New Delhi, Prayagraj : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान दिल्ली-पटना रूट पर वंदे भारत स्पेशल चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। लगभग 994 KM की दूरी यह लगभग 13 घंटे में तय करेगी। रास्ते में यह अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
प्रस्तावित पहली जोड़ी (02252/02251) नई दिल्ली से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में पटना से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 16 फेरे लगाएगी। दूसरी जोड़ी (02253/02254) पटना से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। Railway News
नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रविवार, मंगलवार व गुरुवार को संचालित होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर पौने तीन बजे प्रयागराज व रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 10 बजे चलकर दोपहर 3.35 बजे प्रयागराज व रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। Railway News
नई दिल्ली से पटना के बीच AC चेयर कार का किराया भोजन सहित 2575 से 2600 और एग्रीक्यूेटिव चेयर कार का किराया लगभग 4650 से 4680 रुपये रहेगा। CPRO ने बताया कि बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही IRCTC पर आरक्षण शुरू हो जाएगा।