त्योहारी सीजन पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा ! खजुराहो से उदयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें पूरा रूटमैप
Udaipur Times, New Delhi, Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, त्योहारी सीजन में टीकमगढ़, खरगापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खजुराहो–उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन से राजस्थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
8 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन
रेलवे के अनुसार ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
ट्रेन नंबर 04141 | खजुराहो → उदयपुर सिटी
8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक
प्रत्येक सोमवार और गुरुवार
कुल 13 ट्रिप
खजुराहो से प्रस्थान — रात 8:00 बजे
टीकमगढ़ — रात 10:13 बजे
टीकमगढ़ से प्रस्थान — 10:15 बजे
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी — रात 11:15 बजे
झांसी से प्रस्थान — रात 12:20 बजे
उदयपुर सिटी — अगले दिन शाम 5:50 बजे
वापसी ट्रेन नंबर 04142 | उदयपुर सिटी → खजुराहो
9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक
प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार
कुल 13 फेरे
उदयपुर से प्रस्थान — रात 10:00 बजे
झांसी — अगले दिन दोपहर 2:35 बजे
टीकमगढ़ — शाम 5:00 बजे
किसे मिलेगा फायदा?
टीकमगढ़, खरगापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उदयपुर समेत राजस्थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।