हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा ! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा ! सरकार ने किया बड़ा ऐलान 

Udaipur Times, Haryana News, चण्डीगढ : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लगतार सफाई कर्मचारियों के लिए जनहित में निर्णय ले रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान उन्हें वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था जिसे सरकार ने वेतन बढाकर अपना वायदा पूरा कर दिया है।

श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 16000 हजार से बढ़कर 18100 रुपए कर दिया गया है जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने कहा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन एक जुलाई 2026 से मिलेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाए जाने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों एवं एसोसिएशनों में खुशी का आलम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News