हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ा तोहफा ! वित्त विभाग ने भत्तों में की बढ़ोतरी
चंडीगढ़ : हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने विकास एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण चौकीदारों के लाभ और भत्तों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
5 नवंबर 2026 को जारी वित्त विभाग के पत्र के अनुसार ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय सहित कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
जानिए क्या-क्या मिलेगा नया लाभ?
लाभ का नाम---पुराना लाभ संशोधित लाभ
मासिक मानदेय--₹11,000 ---₹15,221
वर्दी भत्ता ---₹4,000 सालाना ---₹5,000 सालाना
लाठी, बैटरी, सीटी व छाता-₹1,000 सालाना-₹1,500 सालाना
साइकिल भत्ता--₹3,500 (5 साल में) ---₹5,000 (3 साल में)
EPF + GST ---₹1,430 प्रतिमाह ---₹1,950 प्रतिमाह
ESI सुविधा में भी बदलाव
पहले चौकीदारों को ESI के स्थान पर आयुष्मान कार्ड दिया जा रहा था। अब संशोधित प्रस्ताव में ग्रामीण जलकर्मियों और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर ESI सुविधाएं देने की बात कही गई है।
कब से लागू होंगे नए लाभ?
वित्त विभाग के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित लाभ मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने की तारीख से प्रभावी होंगे। भविष्य में इन लाभों में किसी बदलाव के लिए मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।
एक महत्वपूर्ण बात: यह पत्र वित्त विभाग की प्रस्ताव पर सहमति दर्शाता है। इसे अंतिम भुगतान आदेश या तत्काल लागू हो चुकी बढ़ोतरी नहीं समझना चाहिए।
ग्रामीण चौकीदार लंबे समय से अपने मानदेय और सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। अब इस फैसले से हजारों ग्रामीण चौकीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
SD ---Outsourcing Association Haryana (भारत)