CNG की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा, जाने लोगों की जेब पर पड़ेगा कितना असर

 | 
CNG की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा, जाने लोगों की जेब पर पड़ेगा कितना असर 

Udaipur TimesCNG Price: CNG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें की दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।   इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से इजाफा किया है। ये नई दरें शनिवार की सुबह से लागू रहेंगी। अब दिल्ली में CNG के लिए ग्राहकों को 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करना पड़ेगा। 

बताया जा रहा है की CNG महंगी होने का सीधा असर ऑटो, कैब और प्राइवेट कार चालकों पर पड़ेगा। जिसके चलते आम लोगों के लिए कैब सर्विस महंगी हो जाएगी, ओला-उबर जैसी राइड के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार, इस समय अबतक 5 बार CNG की कीमतों में इजाफा देखने को मिल चुका है। मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब दिल्ली-एनसीआर में कंपनी ने CNG के रेट बढ़ाए हों।

CNG का रेट

नोएडा में CNG की कीमत  95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मेरठ में CNG की कीमत 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम है।

गुरुग्राम में CNG की कीमत 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुजफ्फरनगर में CNG की कीमत 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम है।

 रेवाड़ी में CNG की कीमत 91.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News