विशाल मेगा मार्ट के बाद अब बिग बाजार सीज़

उदयपुर 8 जून 2019 सूरत अग्निकांड और कल कोर्ट चौराहा स्थित एक मेडिसेंटर में आग लगने की घटना से उदयपुर नगर निगम की अग्निशमन शाखा ने सबक लेते हुए शहर में फायर सेफ्टी के मद्देनज़र फायर फाइटिंग सिस्टम की चेकिंग कर रही है। कल शहर के पारस तिराहे पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में फायर सेफ्टी के पर्याप्त साधन न होने पर सीज़ कर दिया था। आज इसी कड़ी में सुखाड़िया सर्कल स्थित बिग बाजार में फायर सेफ्टी सिस्टम के पर्याप्त नहीं होने पर टीम ने बिग बाजार को सीज कर दिया। बिग बाजार अब तभी खुलेगा जब यहां फायर सेफ्टी सिस्टम लग जाएगा।

 | 

उल्लेखनीय है की सूरत में गत दिनों एक कॉम्प्लेक्स में हुए अग्निकांड के बाद निगम ने शहर में बने मल्टिप्लेक्स ओर बहुमंजिला इमारतों में फायर फाइटिंग सिस्टम की एनओसी की अनिवार्यता लागू कर नोटिस जारी किए थे। इसके तहत किसी भी मल्टिप्लेक्स ओर बहु मंजिला इमारत में फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ ही सेफ्टी डोर होना जरूरी है। शहर में ऐसी 338 इमारते है । जिनमें से 282 ने अभी तक नोटिस का जवाब नही दिया है। निगम के यह कारवाही आगे भी जारी रहेगी।

बिग बाजार को सीज करने पहुंची टीम ने बताया कि बिग बाजार में आइसक्रीम, चॉकलेट, सहित कई फूड आइटम भी रखे थे। इस कारण सीज की कार्यवाही में चार घंटे लग गए। सुबह 8.30 बजे शुरू हुई कार्यवाही दापेहर 12.30 तक पूरी हुई। पहले यह फूड आइटम बिग बाजार की टीम ने कहीं और ट्रांसफर किए, इसके बाद फायर ऑफिसर ने पूरे बिग बाजार स्टोर की लाइट्स बंद कर उसे सीज किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उदयपुर नगर निगम ने शहर में ज्यादा भीड़भाड़ वाले मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर उन्हें फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए नोटिस जारी कर निर्देशित किया है। नोटिस के बाद भी जो फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने में गंभीर नहीं है, उनके सीज की कार्यवाही की जा रही है। निगम की फायर सेफ्टी टीम ने शहर के चिह्नित 30 से 35 कोचिंग सेंटर को भी अग्निशमन यंत्र लगाने और लगे हुए को चेक करने के लिए निर्देशित किया है और वहां जाकर डेमो भी दिया है। टीम शहर में अलग-अलग प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी सिस्टम को लगाने और इसके डेमो देकर जागरूक कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News