हरियाणा में लाल डोरा संपत्तियों को लेकर बड़ी खबर ! स्वामित्व अधिकार को लेकर ये नए नियम लागू
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की लाल डोरा भूमि के स्वामित्व अधिकार स्पष्ट करने के लिए नए नियम लागू किए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 अगस्त को 'हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहित होना, अभिलेख और समाधान ) नियम, 2026' अधिसूचित किए।
मिली जानकारी के अनुसार अंतिम अधिकार अभिलेख में दर्ज कब्जाधारियों को स्वामित्व अधिकार प्रमाण-पत्र जारी होगा। संपत्तियों की पैमाइश और क्षेत्रफल का रिकॉर्ड तय प्रारूप में दर्ज किया जाएगा। उप-विभाजित संपत्तियों की अलग पहचान होगी। सह-स्वामियों के बंटवारे के मामलों का 90 दिनों में निपटारा किया जाएगा। सर्वेक्षण चिह्न नष्ट करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। नियमों से स्वामित्व संबंधी विवादों के त्वरित समाधान की उम्मीद है।
