राजसमंद के 8 हजार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, भीम-भोपालसागर बांधों के नवीनीकरण की शुरुआत
Udaipur Times, Rajsamand News: 5 जून 2026। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं भीम विधायक हरिसिंह रावत ने गुरुवार को राजसमंद जिला स्थित भीम एवं भोपालसागर बांधों तथा इनकी नहर प्रणालियों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दोनों बांधों एवं इनकी नहरों के जीर्णोद्धार की घोषणा के क्रम में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। Rajsamand News
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुराने सिंचाई ढांचों के नवीनीकरण से जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, जल वितरण व्यवस्था मजबूत होगी तथा कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। Bhim Dam Renovation
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण, जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के लिए गंभीर है। सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार एवं जीर्णोद्धार से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। Bhopalsagar Dam Project
जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता मान सिंह जोरवाल ने बताया कि के अनुसार भीम बांध का निर्माण वर्ष 1950 में तथा भोपालसागर बांध का निर्माण वर्ष 1956 में किया गया था। दोनों परियोजनाओं से वर्तमान में कुल 931 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। Rajsamand News
8.70 करोड़ की है परियोजना, इन गांवों को होगा लाभ
भीम एवं भोपालसागर बांधों तथा इनकी नहर प्रणालियों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों के लिए 8 करोड़ 70 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। परियोजना का कार्य 24 अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र भीम के कालादेह, समेलिया, पाटियों का वाड़ा, दहेड़िया छोटा, दहेड़िया बड़ा, तितरी, बंगला की हूड्डी, वालिया की कुड़ी, बरातों का वाड़िया, गुजरों का वाड़िया तथा चैनपुरा (भीलवाड़ा) सहित विभिन्न गांवों के लगभग 8 हजार काश्तकार लाभान्वित होंगे। इससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा कृषि आधारित आजीविका को मजबूती मिलेगी। Rajsamand News
