बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर ! यूनियनों की 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
Udaipur Times, New Delhi : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक यूनियनों के संगठन (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की समीक्षा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 28-30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।