बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित
Udaipur Times, Bank Strike : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बैकों ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अपनी हड़ताल टाल दी है। यह फैसला 27 सितंबर की रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, UFBU ने बताया कि 27 सितंबर को रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए IBA और UFBU की एक हाईलेवल कमेटी तत्काल गठित की जाएगी।
