केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई के लिए हर साल सरकार देगी ₹6 हजार
Udaipur Times, New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है, यदि कोई केंद्रीय कर्मचारी नौकरी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता है तो केंद्र सरकार उसे अधिकतम 6 हजार रु. हर साल देगी। इसके लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। कोर्स मैदानी कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए होंगे, इन्हें संबंधित विभाग ही तय करेगा।
सरकार का मकसद अपने कर्मचारियों की काबिलियत को बढ़ाना है। इसके दिशा-निर्देश केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था को मिशन कर्मयोगी के तहत संचालित आई गॉट मार्केटप्लेस के जरिए लागू किया जाएगा।