किसानों के लिए बड़ी खबर ! PM फसल बीमा के लिए 31 तक करा सकते हैं बीमा
Udaipur Times, PM Fasal Bima Yojna News : किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों का रुझान घट रहा है। ऋणी किसानों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है, जबकि गैर ऋणी किसानों की अंतिम तिथि 5 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।
नोडल अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, गैर ऋणी किसानों की तुलना में ऋणी किसानों की संख्या अधिक रहती है, क्योंकि उनका बीमा और प्रीमियम बैंक के माध्यम से होता है। इस बार पोर्टल 25 जुलाई को खुला था और शुरुआत में अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।
पोर्टल खुलने में देरी और घटते रुझान के बीच जिले में अब तक करीब 8,800 किसानों ने 9,000 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया है। पिछली बार 12,695 किसानों ने 9,890 हेक्टेयर भूमि का बीमा कराया था।