हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

 | 
हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग द्वारा सिरसा जिले के मांगेआना स्थित फल उत्कृष्टता केंद्र पर वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के हित में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों के इच्छुक किसान इस प्रशिक्षण के लिए उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट kaushal.hortharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे, जिनका मुख्य विषय नर्सरी प्रबंधन और बाग प्रबंधन होगा। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में सीटों की संख्या 20 निर्धारित की गई है तथा चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसका हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

हालांकि, प्रवक्ता ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि हरियाणा में नर्सरी संचालन करने वाले गैर-निवासी संचालक भी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि नर्सरी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है।

विभाग द्वारा चुने गए प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण के दौरान रात्रि ठहराव और खाने-पीने की सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क रहेगी। चयनित किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक मूल दस्तावेज लाने होंगे। 

प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कारणों से प्रशिक्षण की अवधि में बदलाव या विस्तार किया जा सकता है। अधिक जानकारी या किसी भी सवाल के लिए किसान प्रशिक्षण इंचार्ज से मोबाइल नंबर 97280-54266 पर संपर्क कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News