हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी 4500 रुपये प्रति एकड़
Udaipur Times, Haryana News, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे धान की सीधी बिजाई योजना का पूरा लाभ उठाएं। इस योजना का उद्देश्य भूजल संरक्षण, समय की बचत तथा खेती की लागत को कम करना है।
सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ 2026 के दौरान धान की सीधी बिजाई योजना को राज्य के (महेंद्रगढ़ को छोड़कर) सभी जिलों में लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भूजल संरक्षण, समय की बचत तथा खेती की लागत को कम करना है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत धान की सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन के उपरांत 4500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक किसान 15 जून 2026 तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने किसानों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया है।
धान की सीधी बिजाई से किसानों को होंगे कई लाभ :-
सचिन गुप्ता ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से कई प्रकार के लाभ होंगे, जिनमें भूगर्भीय जल की बचत, समय की बचत, कम मेहनत, कम उत्पादन लागत आदि शामिल हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या संबंधित कृषि अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
