हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! सरकार ने जारी किए ये निर्देश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के Chief Secretary Organization, General Administration Department की ओर से 01 अक्टूबर 2026 को सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र जारी कर ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, जिन्हें Non-Teaching/Multifarious Duties में लगाया जा सकता है।
पत्र में कहा गया है कि Teaching Staff को उनकी नियमित जिम्मेदारियों के अलावा गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने से शिक्षण कार्य एवं स्कूलों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इसी को देखते हुए विभिन्न विभागों से ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने को कहा गया है—
जिनकी ड्यूटी स्पष्ट रूप से निर्धारित या पूर्णकालिक नहीं है।
जिनकी वर्तमान जिम्मेदारियां उन्हें अतिरिक्त अथवा मल्टीफैरियस कार्य करने की अनुमति देती हैं।
ऐसे कर्मचारी जिन्हें पूरी तरह या आंशिक रूप से गैर-शैक्षणिक/मल्टीफैरियस ड्यूटी में लगाया जा सकता है।
05 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे तक संबंधित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं इस विषय को लेकर 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे Administrative Secretaries की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण बात: यह पत्र सीधे किसी कर्मचारी को नई ड्यूटी देने का आदेश नहीं है, बल्कि ऐसे कर्मचारियों की पहचान एवं जानकारी जुटाने के लिए जारी किया गया है।
अब सभी की नजर 07 अक्टूबर की बैठक और उसके बाद होने वाले निर्णय पर रहेगी।
