सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश
Udaipur Times, Govt. Employes : तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है की बच्चे की देखभाल सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं है। नवजात की देखभाल में पिता की भागीदारी बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार पहली बार पितृत्व अवकाश देने वाली है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश की घोषणा की। राज्य में पहली बार पुरुष कर्मचारियों को इस तरह की छुट्टी का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने पितृत्व अवकाश की अवकाश सुविधा लागू करने का आदेश दिया है। विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर किसी भी समय यह छुट्टी ले सकेंगे। सरकार ने कहा कि यह कदम उन कर्मचारियों के अनुरोधों के बाद उठाया गया है, जिन्होंने पितृत्व अवकाश की मांग की थी। राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाता है।