सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा 10 लाख से 1.60 करोड़ रुपये तक का ये लाभ

 | 
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा 10 लाख से लेकर 1.60 करोड़ रुपये तक का ये लाभ 

Udaipur Times, UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आयी है। बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) की ओर से प्रदेश के करीब 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 8 जुलाई 2026 को  बेसिक शिक्षा विभाग और State Bank of India (SBI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे।

इस समझौते के लागू होने के बाद विभाग के लगभग 10 लाख स्थायी और संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी एसबीआई के विशेष सैलेरी पैकेज (Salary Package) से जुड़ जाएंगे। इसके तहत उन्हें करोड़ों रुपये तक का बीमा कवर, आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं और कई अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेंगे।

10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

प्रस्तावित एमओयू के अंतर्गत विभाग के करीब 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कार्मिकों को शामिल किया जाएगा। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, समग्र शिक्षा अभियान के कर्मचारी, मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) योजना से जुड़े कार्मिक, रसोइये और अन्य संबद्ध कर्मचारी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य सभी पात्र कर्मचारियों को एकीकृत सामाजिक सुरक्षा और बेहतर आर्थिक संरक्षण उपलब्ध कराना है।

स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा 1.60 रुपये करोड़ तक का बीमा

एसबीआई के विशेष Salary Package के तहत पात्र स्थायी कर्मचारियों को कई बड़े फायदे मिलेंगे।

10 लाख रुपये का Group Term Life Insurance
1 करोड़ रुपये का Personal Accident Insurance
1 करोड़ रुपये का Permanent Disability Insurance Cover
1.60 करोड़ रुपये तक का Air Accident Insurance Cover

इसके अलावा किसी अनहोनी की स्थिति में कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त (Add-on) बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा सुरक्षा कवच

एमओयू के तहत जिन संविदा कर्मचारियों का मासिक नेट वेतन 10,000 रुपये से अधिक होगा, उन्हें 30 लाख रुपये तक का Personal Accident Insurance, स्थायी विकलांगता पर 30 लाख रुपये का कवर, आंशिक विकलांगता पर 15 लाख रुपये का बीमा, Air Accident की स्थिति में 30 लाख रुपये का Insurance Cover। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा दी जाएगी।

वहीं जिन कर्मचारियों का मासिक नेट वेतन 10,000 रुपये से कम है, उन्हें जीरो Balance Account और RuPay Debit Card के आधार पर 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

SBI खाताधारकों को मिलेगा स्वतः लाभ

एमओयू लागू होने के बाद जिन शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन खाता पहले से एसबीआई में है, उनके खातों को सीधे SBI Salary Package में परिवर्तित कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का वेतन खाता एसबीआई में नहीं है, उन्हें बैंक में नया वेतन खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

8 जुलाई को वाराणसी में होगा शुभारंभ

यह एमओयू 8 जुलाई को वाराणसी में आयोजित शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना (Cashless Medical Scheme) और DBT वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हस्ताक्षरित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी शुभारंभ किया जाएगा।

जिलों में होगा व्यापक प्रचार

स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश दिए हैं कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों को योजना के सभी लाभों की जानकारी दें।

सरकार का मानना है कि यह पहल प्रदेश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके परिवारों के भविष्य को भी अधिक सुरक्षित बनाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News