हरियाणा के ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! अब कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के Human Resources Department द्वारा 10 अगस्त 2026 को जारी महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुसार Common Cadre के पात्र Group-D कर्मचारियों को SETC Part-I Examination में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
हरियाणा सरकार द्वारा जारी Notification No. Leg. 23/2026 दिनांक 03.06.2026 के तहत Haryana Clerical (Recruitment and Conditions of Service) Act, 2026 में पात्र Common Cadre Group-D कर्मचारियों की Clerk पद पर Promotion के लिए SETC Part-I Examination पास करना Essential Qualification निर्धारित किया गया है।
किसे मिलेगा फायदा?
Eligible Common Cadre Group-D Employees
जो कर्मचारी निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं और Clerk पद पर Promotion के लिए SETC Part-I पास करना आवश्यक है।

विभागों को दिए गए निर्देश
Human Resources Department ने सभी Administrative Secretaries, Heads of Departments, Divisional Commissioners और Deputy Commissioners को निर्देश दिए हैं कि:
पात्र Common Cadre Group-D कर्मचारियों के Application Forms और E-Admit Cards को Verify & Authenticate किया जाए।
पात्र कर्मचारियों को SETC Part-I Examination में बैठने की अनुमति दी जाए।
परीक्षा में शामिल होने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
इन निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा strict compliance किया जाए।
सबसे महत्वपूर्ण बात:
अब पात्र Common Cadre Group-D कर्मचारी SETC Part-I Exam देकर Clerk पद पर Promotion की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
