हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई 3% की बढ़ोतरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बिजली निगम कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर दी है, अब सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 63% महंगाई भत्ता मिलने वाला है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने कार्यालय आदेश संख्या 1109/FINANCE दिनांक 18 नवंबर 2026 जारी कर निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश की प्रमुख बातें:
महंगाई भत्ता 60% से बढ़ाकर 63% किया गया।
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।
नवंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA/DR मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2026 में होगा।
जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाएगा।
यह लाभ 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को मिलेगा।
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा 5 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार DA/DR में यह बढ़ोतरी की गई है।


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी।