हरियाणा के सरकारी शिक्षकों व स्कूल प्रधानाचार्य के लिए बड़ी खबर ! देखें शिक्षा विभाग के नए आदेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी शिक्षकों एवं स्कूल मुखियाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना आई है, शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के लिए जरूरी आदेश जारी कर दिया है।
Government Model Sanskriti Schools (GMS), PM SHRI एवं CM EEE Schools में तैनाती (Deployment) के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह अवसर सरकारी स्कूलों के PGT, TGT, C&V, PRT शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य (Principal), हेडमास्टर (HM) एवं हेड टीचर (HT) (Regular एवं Guest) के लिए उपलब्ध है।
मुख्य जानकारी:
आवेदन अवधि: 4 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यम: MIS Portal पर उपलब्ध Dedicated Module
स्क्रीनिंग टेस्ट (संभावित तिथि): 22 अगस्त 2026
(परीक्षा का आयोजन BSEH द्वारा किया जाएगा)
परिणाम/योग्यता घोषित होने की संभावित तिथि: 30 अगस्त 2026
उपलब्ध स्कूल
719 Government Model Sanskriti / PM SHRI / CM EEE Senior एवं High Schools
1420 Government Model Sanskriti Primary Schools
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन करने से पहले Deployment Policy को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पात्रता, चयन प्रक्रिया, कार्यकाल एवं अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य लें।
10 अगस्त 2026, रात 11:00 बजे के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परिणाम की सूचना व्यक्तिगत रूप से नहीं दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट एवं पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।
यदि आप हरियाणा के सरकारी शिक्षक या स्कूल मुखिया हैं और Government Model Sanskriti, PM SHRI या CM EEE School में तैनाती के इच्छुक हैं, तो निर्धारित समय के भीतर आवेदन अवश्य करें।

