हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! जॉब सिक्योरिटी के लिए 31 तक करें आवेदन

 | 
हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! जॉब सिक्योरिटी के लिए 31 तक करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत संविदा (कच्चे) कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के लिए आवेदन का समय और बढ़ा दिया है। 

अब कर्मचारियों को 31 अगस्त तक पंजीकरण का समय दिया गया है। यह है कि हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) अधिनियम-2024 को बने दो साल हो गए है। 14 अगस्त, 2024 तक जिन कर्मचारियों की सर्विस पांच पूरी हो गई, उन्हें जॉब सिक्योरिटी मिलेगी। यानी वे 58 साल की उम्र तक काम करेंगे, लेकिन दो वर्ष का वक्त गुजरने के बाद भी 1.20 लाख कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी नहीं मिली है। 

आवेदनों का सत्यापन 10 सितंबर तक पूरा करना होगा, जबकि 20 सितंबर तक डीडीओ के बाद विभागाध्यक्षों को अंतिम सत्यापन सुनिश्चित करने का समय तय किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News