Haryana News : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) की आगामी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले HRMS डाटा अपडेट करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के प्रमुख बिंदु :
ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू होने से पहले कर्मचारियों के डाटा का Preliminary Updation किया जाएगा।
कर्मचारियों को Intra Haryana Portal पर लॉगिन करके अपना HRMS प्रोफाइल चेक करना होगा।
इसके लिए पोर्टल पर Preliminary Updation of Data का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
इन जानकारियों की जांच करना जरूरी है :
व्यक्तिगत जानकारी एवं मोबाइल नंबर।
ई-मेल, PPP ID एवं जन्मतिथि।
वैवाहिक स्थिति एवं गृह जिला।
परिवार के सदस्यों का विवरण।
पति-पत्नी (Couple Case) से संबंधित जानकारी।
विभाग एवं वर्तमान कार्यालय में ज्वाइनिंग की तारीख।
सर्विस वेरिफिकेशन का विवरण।
अर्जित अवकाश (EL), असाधारण अवकाश एवं चाइल्ड केयर लीव।
अनुशासनात्मक कार्रवाई का विवरण।
31 अक्टूबर 2026 तक HRMS डाटा के आधार पर निर्धारित Tentative Merit Points।
डाटा में गलती होने पर क्या करें?
यदि कर्मचारी को अपने HRMS डाटा में कोई गलती, कमी या गलत जानकारी दिखाई देती है तो Intra Haryana Portal पर Objection by Employee के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
इसके बाद संबंधित Checker/Competent Authority से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
सिस्टम द्वारा Auto Objection भी दिखाया जाएगा, जिसे कर्मचारियों को चेक करके ठीक करवाना होगा।
अंतिम तारीख : 30 नवंबर 2026
कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी
HVPNL ने स्पष्ट किया है कि HRMS में दर्ज व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी की शुद्धता की जिम्मेदारी कर्मचारी की होगी।
यदि कर्मचारी द्वारा गलत या झूठी जानकारी दी जाती है तो उसे ट्रांसफर ड्राइव से बाहर किया जा सकता है और सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदेश में कहीं भी पोस्टिंग की जा सकती है।
आदेश के साथ Couple Case, दिव्यांगता, गंभीर बीमारी, सैन्य/अर्धसैनिक कर्मचारियों के जीवनसाथी एवं अन्य श्रेणियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई है।
आदेश विवरण:
Memo No. Ch-01/SEG-615(2026-27)JE/Civil
दिनांक: 26.11.2026
जारीकर्ता: HVPNL, पंचकूला
आदेश जारी करने वाले अधिकारी: Under Secretary/HR-III एवं Nodal Officer (OTP)
सभी जूनियर इंजीनियर (सिविल) साथियों से अपील है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना HRMS डाटा चेक करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय रहते अपडेट करवाएं।


