राजस्थान के लाखों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी दलहन व तिलहन फसलों का बीज

 | 

Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान के 2 लाख 60 हजार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेलों एवं दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कटिबद्धता से कार्य कर रहीं है। 

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन एवं दलहन के अंतर्गत 135 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस योजना के तहत राज्य में 70 हजार फसल प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा तथा 2 लाख 60 हजार किसानों को मूंग, उड़द, अरहर, सोयाबीन, सरसों, तिल एवं अरंडी आदि फसलों के अनुदानित एवं प्रमाणित बीज निःशुल्क या अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

- कुल व्यय 135 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत वहन किए जाएंगे।

यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने, उत्पादकता बढ़ाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि बीज वितरण एवं फसल प्रदर्शनों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

"राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देकर हम न केवल किसानों की आय बढ़ाएंगे बल्कि देश को खाद्य तेलों एवं दालों में आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान देंगे।"

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News