जमीन मालिको के लिए बड़ी खबर ! अब पत्नियों की बनेगी 'स्पाउसआईडी', जाने क्या मिलेगा फायदा ?

 | 
जमीन मालिको के लिए बड़ी खबर ! अब पत्नियों की बनेगी 'स्पाउसआईडी', जाने क्या मिलेगा फायदा ?

Udaipur Times, Farmer Registry : सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिससे खेती-किसानी की रीढ़ मानी जाने वाली महिलाओं को कृषि क्षेत्र में एक नई व स्वतंत्र पहचान मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, इसके तहत अब फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज जमीन के मालिक किसान की पत्नी के लिए अलग से 'स्पाउसआईडी' बनाने की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक, इस नई पहल से जनपद की उन लाखों महिलाओं को बहुत जल्द सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जो खेतों में दिन-रात पसीना बहाने के बावजूद जमीन के राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण योजनाओं से वंचित रह जाती थीं।

इसके अलावा, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। रोपाई से लेकर कटाई-मड़ाई, फसल की देखरेख और पशुपालन तक का पूरा जिम्मा अमूमन महिलाएं ही संभालती हैं।

पारिवारिक कृषि संबंधी निर्णयों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है, लेकिन, जमीन का मालिकाना हक आमतौर पर पुरुषों के नाम होने के कारण वे औपचारिक रूप से 'किसान' के रूप में पंजीकृत नहीं हो पाती थीं। इसी विसंगति को दूर करने के लिए सरकार ने स्पाउस आईडी का यह खाका तैयार किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस व्यवस्था से जमीन के मालिकाना हक, उत्तराधिकार या किसी अन्य कानूनी अधिकार में कोई फेरबदल नहीं होगा। यह विशेष व्यवस्था पूरी तरह से कृषि संबंधी पहचान और सुविधाओं के दायरे तक ही सीमित रहेगी। इसकी प्रक्रिया शेयरक्रापर व टेनेंट (बटाईदार एवं पट्टेदार) आईडी की व्यवस्था के बिल्कुल समान होगी।

इस तरह से ऑनलाइन बनेगी स्पाउस आईडी

  • महिला को सबसे पहले स्पाउस रजिस्ट्रेशन माड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन के दौरान आधार नंबर दर्ज कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • इसके बाद पति अथवा भूमि के मालिक किसान की प्राइमरी फार्मर आईडी दर्ज करनी होगी।
  • प्राइमरी फार्मर आईडी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिससे पति की सहमति ली जाएगी।
  • सहमति मिलते ही पति की फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज जमीन का पूरा ब्योरा स्वतः आवेदन से जुड़ जाएगा। महिला इसे देखकर घोषणा पत्र पर ई-साइन करेगी।
  • अंत में, पति अपने लागिन के माध्यम से इस आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकेगा। पति की स्वीकृति मिलते ही पत्नी की अलग स्पाउस आईडी जारी हो जाएगी, जो मुख्य फार्मर आईडी से लिंक रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News