हरियाणा में नए ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! HRD विभाग ने दिए ये निर्देश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 29 जुलाई को सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें CM मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में HRD ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। Haryana News
HRD द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-D कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है। Haryana News
विभाग करेगा समन्वय
मिली जानकारी के मुताबिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूरे कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग करेगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्ण सहयोग करें और जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। Haryana News
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम नए ग्रुप-D कर्मचारियों को सरकारी सेवा की कार्य संस्कृति, जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। Haryana News सरकार इसे बड़े स्तर पर आयोजित कर रही है ताकि नवनियुक्त कर्मचारियों में सेवा भावना और प्रशासनिक समझ विकसित की जा सके।

